Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand : युवाओं को वोट बैंक नहीं, विकसित भारत का आधार मानते हैं : CM धामी का युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ा बयान

Asian News
Uttarakhand : युवाओं को वोट बैंक नहीं, विकसित भारत का आधार मानते हैं : CM धामी का युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ा बयान
X

Uttarakhand : युवाओं को वोट बैंक नहीं, विकसित भारत का आधार मानते हैं : CM धामी का युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ा बयान

Uttarakhand : रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।

Uttarakhand : युवाओं को अवसर देने पर जोर

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ माना जा रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां युवाओं को अवसरों के लिए पलायन न करना पड़े। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना, एक जनपद-दो उत्पाद योजना और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही हैं।

Uttarakhand : बेरोजगारी दर में कमी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की प्रभावी नीतियों से उत्तराखंड की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। नकल विरोधी कानून के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

Uttarakhand : युवाओं से किया सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से सीधा संवाद किया और उनके विभिन्न प्रश्नों का स्पष्ट उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Uttarakhand : स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा

सीएम धामी ने कहा कि स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, कीवी मिशन, नई पर्यटन नीति, होम-स्टे और सौर स्वरोजगार जैसी योजनाएं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019