Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, दूसरे चरण की तैयारियां तेज, आज थमेगा चुनावी शोर

Uttarakhand News: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, दूसरे चरण की तैयारियां तेज, आज थमेगा चुनावी शोर
X

Uttarakhand News

Uttarakhand News: देहरादून: पहले चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं ने 73% मतदान कर जबरदस्त उत्साह दिखाया, जबकि पुरुषों का मतदान 63% रहा। कुल 68% मतदान के साथ 49 विकासखंडों में गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। महिलाओं का गांव की सरकार चुनने में जोश देखकर राज्य निर्वाचन आयोग भी उत्साहित है। आयोग अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारियों में जुट गया है, जो 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 40 विकासखंडों में होगा।

Uttarakhand News: शनिवार शाम 5 बजे प्रचार का शोर थमेगा, जिसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे। पोलिंग पार्टियां शनिवार से रवाना होंगी। निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि दूसरे चरण में 14,751 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 1988, प्रधान के 7833, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 4214 और जिला पंचायत सदस्य के 871 प्रत्याशी शामिल हैं।

Uttarakhand News: दूसरे चरण का मतदान 10 जिलों- अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून और पौड़ी के विभिन्न विकासखंडों में होगा। पहले चरण में बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में मतदान पूरा हो चुका है। आयोग को उम्मीद है कि दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019