Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News : ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी से मेडिकल संचालको में तहलका....देखें वीडियो

Uttarakhand News : ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी से मेडिकल संचालको में तहलका....देखें वीडियो
X

Uttarakhand News : ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी से मेडिकल संचालको में तहलका….देखें वीडियो

Uttarakhand News : रुड़की : ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी से मेडिकल संचालको मे मचा हड़कम्प, ड्रग विभाग की कार्यवाही की सूचना से खुद ही मेडिकल के शटर मे ताला जड़ कर फरार हुए मेडिकल संचालक...

रुड़की क्षेत्र मे ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी से हड़कम्प मच गया जिसके बाद एक के बाद एक मेडिकल संचालक कार्यवाही से बचने के लिए खुद ही अपने मेडिकल का शटर बन्द कर ताला लगाकर फरार हो गए।

आपको बता दे कि रुड़की मे नकली दवाइयों की बिक्री की शिकायतें मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने रुड़की शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की।

हालांकि छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित दवाइयां तो नहीं मिलीं, लेकिन मेडिकल स्टोरों में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर कड़ी कार्रवाई की गई और कुछ स्टोरों पर ताले लगा दिए गए।

ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि उन्हें शहर में नकली और घटिया दवाइयों की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर उन्होंने औचक निरीक्षण किया

Uttarakhand News

जिसमें कुछ स्टोरों पर गंदगी और साफ-सफाई की कमी पाई गई। उन्होंने साफ किया कि दवाइयां बेचने वाली जगहों की साफ-सफाई बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सीधा लोगों की सेहत से जुड़ा हुआ मामला है।

गंदगी पाए जाने पर कई मेडिकल स्टोरों पर तुरंत ताले लगा दिए गए, और संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे साफ-सफाई को बेहतर बनाएं।

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि कई स्टोरों पर दवाइयों के रख-रखाव में लापरवाही बरती जा रही थी। दवाइयां जिन स्थानों पर रखी गई थीं, वहां गंदगी और अव्यवस्था थी

जिससे स्टोर संचालकों को सख्त हिदायतें दी गईं। अनिता भारती ने कहा, "लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेडिकल स्टोरों की स्वच्छता और नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

यह छापेमारी अभियान आगे भी इसी तरह चलता रहेगा ताकि दवाइयों की गुणवत्ता और बिक्री में कोई गड़बड़ी न हो।ड्रग इंस्पेक्टर ने चेतावनी दी

Chhattisgarh Viral News : कैफे में बिना लाइसेंस परोसी जा रही शराब…वीडियो वायरल

कि इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी, और यदि कोई स्टोर स्वामी नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।..


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019