Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News: उत्तराखंड में तेज बारिश का अलर्ट जारी, भूस्खलन से 29 सड़कें बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी

Uttarakhand News
X

Uttarakhand News

Uttarakhand News: देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप में है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 30 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

लगातार बारिश के कारण प्रदेश की 29 सड़कें भूस्खलन की चपेट में आकर अवरुद्ध हो गई हैं, जिनमें से 24 सड़कें ग्रामीण क्षेत्र की हैं। पिथौरागढ़ में मुनस्यारी-मिलम बॉर्डर मार्ग पर भारी मलबा गिरने से रास्ता फिर से बंद हो गया है। इस मार्ग पर किलोमीटर 21.1 और 26.1 के बीच मलबा जमा हो गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार:

  • बागेश्वर में 1 सड़क बंद
  • चमोली में 6 सड़कें बाधित
  • देहरादून में 2 सड़कें अवरुद्ध
  • रुद्रप्रयाग और टिहरी में 2-2 सड़कें बंद
  • उत्तरकाशी में सबसे अधिक 7 सड़कें प्रभावित

इन मार्गों पर मलबा जमा होने से स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमें लगातार सड़कों को साफ करने में जुटी हुई हैं, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश राहत कार्यों को चुनौतीपूर्ण बना रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019