Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या राम मंदिर में अचानक क्यों पहुंची NSG की टीम? चल रही बड़ी तैयारी, जानिए क्या है पूरा प्लान

राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अयोध्या राम मंदिर में अचानक क्यों पहुंची NSG की टीम? चल रही बड़ी तैयारी, जानिए क्या है पूरा प्लान
X

अयोध्या। रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के बीच शनिवार को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की टीम अयोध्या पहुंची। टीम ने रामजन्मभूमि परिसर में सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, टीम की ओर से अधिकारियों के सामने सुरक्षा से संबंधित प्रेजेंटेशन भी दिया गया।

प्रवेश द्वार और जांच व्यवस्था देखी

NSG कमांडो ने राम मंदिर परिसर के प्रमुख स्थानों और प्रवेश द्वारों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और उनके सामान की जांच व्यवस्था भी देखी गई। सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील स्थानों, आने-जाने के रास्तों और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों का भी आकलन कर रही हैं।

मिल्कीपुर में NSG सेंटर की तैयारी

अयोध्या में NSG का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की तैयारी पहले से चल रही है। प्रदेश सरकार ने मिल्कीपुर तहसील में करीब 26 हेक्टेयर यानी 65 एकड़ जमीन केंद्रीय गृह मंत्रालय को NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए निशुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी दी है।

आधुनिक उपकरणों से बढ़ेगी सुरक्षा

सरकार का उद्देश्य राम मंदिर और अयोध्या धाम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और किसी संभावित चुनौती से निपटने की क्षमता बढ़ाना है। आने वाले समय में नए वॉच टावर, आधुनिक सुरक्षा उपकरण और अन्य संसाधन बढ़ाए जाने की तैयारी है। NSG केंद्र बनने से क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता भी बढ़ाने की योजना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019