UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित...

UPSSSC: लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लोअर PCS मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा संयुक्त लोअर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) मुख्य परीक्षा के तहत होगी।
23 अगस्त को होगी परीक्षा
आयोग के अनुसार लोअर PCS मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा विज्ञापन संख्या 07-Exam/2026 के तहत कराई जा रही है।
एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख और समय जरूर जांच लें। इसके अलावा परीक्षा केंद्र का नाम, पूरा पता और रिपोर्टिंग टाइम भी ध्यान से देखें। किसी जानकारी में गलती होने पर परीक्षा से पहले आयोग से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं?
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना बेहतर रहेगा। एडमिट कार्ड पर दिए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर एडमिट कार्ड/कॉल लेटर सेक्शन खोलें। लोअर PCS मुख्य परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आने के बाद इसे डाउनलोड करें और साफ प्रिंट निकाल लें।


