UPSSSC कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46,282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
3,279 पदों पर होगी भर्ती

UPSSSC: लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की है। इस भर्ती के जरिए राज्य के अलग-अलग विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3,279 पद भरे जाएंगे। रिजल्ट से जुड़ी सूचना आयोग ने 15 सितंबर 2026 को जारी की।
46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए चयनित
मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 46,282 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा में शामिल होना होगा। कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
इन वर्गों की कटऑफ 73.50 अंक
आयोग की ओर से जारी कटऑफ के अनुसार अनारक्षित, SC, OBC और EWS वर्ग के लिए कटऑफ 73.50 अंक रही। वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की कटऑफ 66 अंक निर्धारित की गई है।
अब टंकण परीक्षा की बारी
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब टंकण परीक्षा देनी होगी। आयोग टंकण परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र और जरूरी दिशा-निर्देश अलग से जारी करेगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे टंकण परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें और आयोग की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
अभ्यर्थी सबसे पहले upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर Results Segments लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई पंजीकरण संबंधी जानकारी दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुलने के बाद अपनी शॉर्टलिस्टिंग स्थिति चेक करें और भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।


