Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UPPSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

UPPSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
X

UPPSC: लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने वाणिज्य, चित्रकला, हिंदी, गणित, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, जंतु विज्ञान और कंप्यूटर साइंस समेत 8 विषयों के परिणाम घोषित किए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

31 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

सरकारी कॉलेज सहायक प्रोफेसर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 31 मई 2026 को हुई थी। सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। हिंदी में सबसे ज्यादा 1,983 उम्मीदवार सफल हुए हैं। वाणिज्य में 945, संस्कृत में 878, जंतु विज्ञान में 775, गणित में 474, चित्रकला में 213, दर्शनशास्त्र में 211 और कंप्यूटर साइंस में 18 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं।

मुख्य परीक्षा की तारीख बाद में होगी जारी

UPPSC ने बताया कि रिजल्ट फिलहाल प्रोविजनल है। मुख्य परीक्षा की तारीख और ऑनलाइन आवेदन की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के अंक और कटऑफ अंतिम चयन परिणाम के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

UPPSC की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। होमपेज पर Assistant Professor (Government College) Examination-2025 Result लिंक खोलें। संबंधित विषय की PDF डाउनलोड करें और Ctrl+F से अपना रोल नंबर खोजें। रोल नंबर होने पर उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019