Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Viral News : एक दूल्हा, तीन सगी दुल्हनें! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बहनों की शादी ने मचाई सनसनी, वीडियो वायरल

UP Viral News : एक दूल्हा, तीन सगी दुल्हनें! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बहनों की शादी ने मचाई सनसनी, वीडियो वायरल
X

UP Viral News : अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया एक अनोखा विवाह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तीन सगी बहनों ने एक ही युवक के साथ मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से शादी करने का दावा किया, जिसके वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस अनोखी शादी ने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक बहस छेड़ दी है।

जानकारी के अनुसार, हसनपुर थाना क्षेत्र के धौरिया गांव की रहने वाली सरोज (20), सावित्री (19) और संतोष (18) ने 17 जुलाई को चामुंडा माता मंदिर में श्यामपुरी गांव निवासी विकास उर्फ विक्कू के साथ विवाह किया। वायरल वीडियो में युवक तीनों बहनों की मांग में सिंदूर भरता और विवाह की रस्में निभाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि विकास तीनों का कैमरामैन है और लंबे समय से उनके साथ काम कर रहा था।

तीनों बहनें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम व फेसबुक पर वीडियो कंटेंट बनाती हैं। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स हैं। शादी के वीडियो साझा होने के बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया और लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।




विवाद बढ़ने पर तीनों बहनों ने भी वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की है। उनका कहना है कि वे सभी बालिग हैं, एक-दूसरे से अलग नहीं रहना चाहतीं और किसी के साथ कोई गलत काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला है और वे साथ रहकर जीवन बिताना चाहती हैं।

वहीं, कुछ हिंदू संगठनों ने मंदिर परिसर में इस तरह के विवाह पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक परंपराओं के विपरीत बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। हसनपुर थाना प्रभारी के अनुसार, यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त होती है, तो कानून के अनुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019