Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : DRM ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, APO समेत दो अधिकारी CBI के शिकंजे में

लोको पायलट के ट्रांसफर के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप, CBI ने ट्रैप कार्रवाई में दोनों को पकड़ा.

UP News : DRM ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, APO समेत दो अधिकारी CBI के शिकंजे में
X

UP News : प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल स्थित DRM कार्यालय में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कार्मिक अधिकारी (APO) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कानपुर में तैनात एक लोको पायलट के स्थानांतरण से जुड़ा है। आरोप है कि ट्रांसफर संबंधी काम कराने के एवज में लोको पायलट से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसके बाद उसने सीबीआई के लखनऊ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपों का सत्यापन किया और कार्रवाई की योजना बनाई। गुरुवार शाम शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर प्रयागराज मंडल कार्यालय भेजा गया। आरोप है कि जैसे ही रकम अधिकारियों को दी गई, पहले से निगरानी कर रही सीबीआई टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद सीबीआई टीम ने DRM कार्यालय में देर रात तक जांच की। टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की। कार्रवाई के चलते मंडल कार्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

फिलहाल सीबीआई मामले में रिश्वत की मांग, रकम की बरामदगी और आरोपियों की भूमिका से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019