Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर में सपा की प्रेस वार्ता में मारपीट: बैठने की जगह को लेकर विवाद, पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़; वीडियो वायरल

प्रेस वार्ता में अचानक शुरू हुआ हंगामा

गोरखपुर में सपा की प्रेस वार्ता में मारपीट: बैठने की जगह को लेकर विवाद, पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़; वीडियो वायरल
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान शनिवार को हंगामा हो गया। बैठने की जगह को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद प्रेस क्लब में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अंशुमान सिंह के समर्थकों और नगीना साहनी में विवाद

‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के साथ विवाद हुआ। बताया गया कि अंशुमान सिंह के पुत्र कमलेश, काजल निषाद के बगल में बैठने पहुंचे थे। जगह नहीं होने पर उनकी नगीना साहनी से बातचीत हुई, जो बाद में तीखी कहासुनी में बदल गई।

थप्पड़ मारने का आरोप, वरिष्ठ नेताओं ने कराया बीच-बचाव

विवाद बढ़ने के बाद नगीना साहनी के साथ हाथापाई हुई और उन्हें थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आई। मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की। हंगामे के कारण प्रेस वार्ता भी बीच में रोकनी पड़ी।

जिलाध्यक्ष बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष को देंगे जानकारी

सपा जिलाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार गौतम ने घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस को किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019