Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Vande Bharat Train: त्यौहार से पहले रेल यात्रियों को तोहफा, यहां से शुरू हो रही नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के बैठने और सोने की क्षमता होगी

Vande Bharat Train: त्यौहार से पहले रेल यात्रियों को तोहफा, यहां से शुरू हो रही नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
X

Vande Bharat Train: नई दिल्ली: इस त्यौहार के सीजन में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जल्द ही दिल्ली और उत्तरप्रदेश के लिए एक नई ट्रेन शुरू होने वाली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर को नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी।

इस के अलावा अधिकारीयों ने बताया कि, इसी दिन 31 अक्टूबर को दो मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा जो वाराणसी को प्रयागराज रामबाग से और वाराणसी सिटी को राजा तालाब से जोड़ेगी।

16 डिब्बों वाली इस नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के बैठने और सोने की क्षमता होगी। इसमें प्रथम श्रेणी एसी का एक, द्वितीय श्रेणी एसी के चार और तृतीय श्रेणी एसी के 11 डिब्बे शामिल हैं।

इसी को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- ''31 अक्टूबर को पहली सेवा के लिए केवल एक रेक लगाया जाएगा। इसे शाम 4:30 बजे वाराणसी से हरी झंडी दिखाई जाएगी और यह देर रात 1:30 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी।''

ट्रेन वाराणसी से रात 8:50 बजे चलकर सुबह 5:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में रात 9:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन प्रयागराज, कानपुर और चिपियाना बुजुर्ग रुकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019