Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MLC Election Results 2026 Live: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक विधान परिषद चुनाव की काउंटिंग शुरू, जानें ताजा अपडेट्स

MLC Election Counting Live: यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरू, देखें लेटेस्ट अपडेट

MLC Election Results 2026 Live: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक विधान परिषद चुनाव की काउंटिंग शुरू, जानें ताजा अपडेट्स
X

नई दिल्ली। देश के चार प्रमुख राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद (MLC) सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह से शुरू हो गई है। इन सभी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान संपन्न हुआ था। चुनाव आयोग के तय शेड्यूल के मुताबिक, आज चारों राज्यों के परिणाम सामने आ रहे हैं। इस चुनाव पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर सबकी नजर है।

उत्तर प्रदेश: 11 सीटों पर काउंटिंग जारी, मेरठ में मोबाइल विवाद

यूपी में विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड की कुल 11 सीटों (5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) पर वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है।

मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, वीडियोग्राफी और कुछ जगहों पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सात जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।काउंटिंग के दौरान मेरठ में एक केंद्र पर मोबाइल अंदर ले जाने को लेकर हल्का विवाद देखने को मिला।

बिहार: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

बिहार विधान परिषद की 4 स्नातक और 4 शिक्षक सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार और जन सुराज समर्थित डॉ. अनुज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। डॉ. अनुज सिंह को मोकामा विधायक अनंत सिंह का समर्थन प्राप्त है।

पटना के बांकीपुर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे डॉ. अनुज सिंह ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने साफ-सफाई की कमी और काउंटिंग रूम में सीसीटीवी कैमरे न होने का दावा करते हुए वीडियोग्राफी पर असंतोष जताया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019