Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : मिर्जापुर क्रशर प्लांट में बड़ा हादसा, ब्लास्टिंग के बाद ढहा स्ट्रक्चर; 4 मजदूर मलबे में दबे

अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित एक क्रशर प्लांट में ब्लास्टिंग के दौरान कमजोर स्ट्रक्चर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से चार मजदूर मलबे में दब गए।

UP News : मिर्जापुर क्रशर प्लांट में बड़ा हादसा, ब्लास्टिंग के बाद ढहा स्ट्रक्चर; 4 मजदूर मलबे में दबे
X

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित एक क्रशर प्लांट में ब्लास्टिंग के दौरान कमजोर स्ट्रक्चर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सभी चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

ब्लास्टिंग के कंपन से गिरा कमजोर स्ट्रक्चर

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अहरौरा थाना क्षेत्र की भगवती देई पहाड़ी स्थित क्रशर प्लांट में हुआ। यहां पत्थर तोड़ने के लिए नियमित रूप से ब्लास्टिंग की जाती है। शनिवार दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच ब्लास्टिंग के दौरान कंपन से पास में बना एक स्ट्रक्चर अचानक धराशायी हो गया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण स्ट्रक्चर की नींव कमजोर हो गई थी, जिसके चलते वह ब्लास्टिंग के कंपन को सहन नहीं कर पाया।

सोनभद्र के रहने वाले हैं घायल मजदूर

हादसे में दबे चारों मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सभी मजदूर सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के बाद गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम, एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा और सीओ मोहम्मद फहीम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि फिलहाल किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

सुरक्षा मानकों की होगी जांच

प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि क्रशर प्लांट में ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। हादसे के कारणों और लापरवाही की संभावनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019