Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा के BJP विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, रात में 2 बार आया कॉल, जाँच में जुटी पुलिस

रात में आया पाकिस्तानी नंबर से फोन

मथुरा के BJP विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, रात में 2 बार आया कॉल, जाँच में जुटी पुलिस
X

लखनऊ: मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को कथित तौर पर पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरे फोन आए। विधायक ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करते हुए खुद और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

दो बार आया कॉल

राजेश चौधरी के मुताबिक, 28 सितंबर की रात 10:38 बजे उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई। शिकायत में आरोप है कि कॉल करने वाले ने उन्हें मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद करने की चेतावनी दी और भारत में मौजूद साथियों के जरिए नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसके बाद रात 2:17 बजे उसी नंबर से दोबारा फोन आया।

परिवार को भी नुकसान की धमकी का आरोप

विधायक ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया कि दूसरी कॉल में परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर खुद को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया। इस दावे की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे फोन

राजेश चौधरी ने बताया कि उन्हें पहले भी पाकिस्तानी नंबरों से इसी तरह के फोन आ चुके हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया था। अब लगातार धमकी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस कॉल डिटेल समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019