Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kartikeya Mishra murder case: गोरखपुर बेखौफ बदमाश.. बेबस कानून, एशियन न्यूज के यूपी हेड मनीष नगेन्द्र मिश्रा के छोटे भाई की हत्या, जनता पूछ रही सवाल

Kartikeya Mishra murder case : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में गुरुवार तड़के एशियन न्यूज चैनल यूपी हेड मनीष नगेन्द्र मिश्रा के भाई कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई।

Kartikeya Mishra murder case: गोरखपुर बेखौफ बदमाश.. बेबस कानून, एशियन न्यूज के यूपी हेड मनीष नगेन्द्र मिश्रा के छोटे भाई की हत्या, जनता पूछ रही सवाल
X

Kartikeya Mishra murder case : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर मुख्यालय से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में गुरुवार तड़के एशियन न्यूज चैनल यूपी हेड मनीष नगेन्द्र मिश्रा के भाई कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई।

घर के बाहर बरामदे में सो रहे शुभम पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में कानून व्यवस्था को लेकर लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पहले ही दी गई थी जान पर खतरे की सूचना

परिजनों ने बताया कि शुभम और परिवार को पहले से खतरा था और इस संबंध में कई बार एसएसपी को सूचना दी गई थी। परिजनों के मुताबिक, शुभम के पिता और बड़े भाई को पहले सुरक्षा मिली थी, लेकिन बाद में सुरक्षा हटा ली गई..अब एक मां ने अपना बेटा खो दिया, एक परिवार ने अपना सहारा खो दिया और प्रशासन के सामने सवाल खड़ा हो गया है कि अगर खतरे की सूचना पहले से थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

लखनऊ में परिवार, गांव में अकेला था शुभम

जानकारी के अनुसार शुभम के पिता स्वदेश मिश्रा की किडनी खराब है और ट्रांसप्लांट के सिलसिले में पूरा परिवार इन दिनों लखनऊ में था। दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा शुभम गांव स्थित घर पर अकेला रह रहा था।



बुधवार रात भोजन करने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सो गया था। तभी गुरुवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। सिर पर चाकू से कई वार किए गए। हमले में शुभम गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गया।

पीएचसी पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

शुभम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना लखनऊ में मौजूद मां सुधा मिश्रा और अन्य परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही पूरा परिवार गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

हत्या की सूचना मिलते ही बांसगांव पुलिस के साथ पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल इस घटना के बाद जयंतीपुर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019