Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, BJP विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की कार खंभे से टकराई, MLA समेत 3 घायल; AIIMS में भर्ती

गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी फॉर्च्यूनर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में विधायक समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, BJP विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की कार खंभे से टकराई, MLA समेत 3 घायल; AIIMS में भर्ती
X

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी फॉर्च्यूनर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में विधायक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।


बारिश के बीच कार का टायर फटा, खंभे से हुई टक्कर

जानकारी के मुताबिक, विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी लखनऊ से गाजियाबाद जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर बीबी नगर थाना क्षेत्र के पोटा काबुलपुर गांव के पास उनकी कार के सामने अचानक एक अन्य वाहन आ गया।

टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा होने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान कार का टायर फट गया और फॉर्च्यूनर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई।


एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगा खंभा टूट गया और फॉर्च्यूनर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात रही कि हादसे के दौरान कार के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।


विधायक समेत PRO और सुरक्षाकर्मी घायल

हादसे में 63 वर्षीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी को चोटें आई हैं। इसके अलावा उनके PRO अनूप सिंह और सुरक्षा गार्ड भी घायल हुए हैं। वहीं चालक विनोद कुमार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटवाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी घायलों का इलाज जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019