Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM योगी बोले- व्यापारी-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला

इस दौरान उन्होंने करीब 130 करोड़ रुपए की लागत वाली 170 विकास परियोजना

CM योगी बोले- व्यापारी-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला
X

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अब न बिजली का संकट है और न ही सुरक्षा को लेकर चिंता। व्यापारी और बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि “जो व्यापारी और बेटी की सुरक्षा के लिए संकट खड़ा करेगा, उसके लिए जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है।”

130 करोड़ की 170 परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री राप्तीनगर स्थित कल्याण मंडपम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 130 करोड़ रुपए की लागत वाली 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ कानून-व्यवस्था को भी प्राथमिकता दे रही है।

CCTV से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी

योगी ने कहा कि गोरखपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर में CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सफाई और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार काम चल रहा है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। मेडिकल कॉलेजों की नई श्रृंखला तैयार हो चुकी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज को अपग्रेड किया गया है और यहां सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध हैं। एम्स भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है।

हर नागरिक तक पहुंचे विकास का लाभ

योगी ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, सफाई, यातायात और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में दिखाई दे रही विकास की रफ्तार इसी का परिणाम है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019