Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Usman Hadi murder case: बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में फरार 2 आरोपी पश्चिम बंगाल के बोंगांव बॉर्डर एरिया से गिरफ्तार

Usman Hadi murder case
X

Usman Hadi murder case

Usman Hadi murder case: कोलकाता। बांग्लादेश में एक छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोप में फरार दो बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है।

Usman Hadi murder case: जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि बांग्लादेश में रंगदारी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल दो बांग्लादेशी नागरिक अपने देश से भागकर गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुस आए हैं। सूचना में यह भी बताया गया था कि दोनों आरोपी मौका मिलते ही वापस बांग्लादेश जाने की कोशिश में बोंगांव के बॉर्डर इलाके में छिपे हुए हैं।

Usman Hadi murder case: इस सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने बोंगांव इलाके में एक विशेष ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद (37) और आलमगीर हुसैन (34) के रूप में हुई है। राहुल बांग्लादेश के पटुआखली और आलमगीर ढाका का रहने वाला है।

Usman Hadi murder case: जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को 7 और 8 मार्च 2026 की रात बोंगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है। राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद ने आलमगीर हुसैन के साथ मिलकर बांग्लादेश के एक पॉलिटिकल एक्टिविस्ट उस्मान हादी की हत्या की थी। इसके बाद दोनों बांग्लादेश से फरार हो गए।

Usman Hadi murder case: पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी गैर-कानूनी तरीके से मेघालय बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे। इसके बाद वे भारत के अलग-अलग इलाकों में घूमते रहे। बताया गया कि बाद में दोनों आरोपी बांग्लादेश वापस लौटने के इरादे से पश्चिम बंगाल के बोंगांव बॉर्डर इलाके में पहुंचे थे, जहां एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019