Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Mains Exam 2025: UPSC मुख्य परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी, जानिए एग्जाम शेड्यूल

Asian News
UPSC Prelims Admit Card Out: संघ लोक सेवा आयोग के प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से होगी परीक्षा, यहां करें चेक
X

UPSC Prelims Admit Card Out: संघ लोक सेवा आयोग के प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से होगी परीक्षा, यहां करें चेक

UPSC Mains Exam 2025: नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। आयोग ने विस्तृत शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर प्रकाशित किया है। यह परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित होगी। सुबह की शिफ्ट 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

UPSC Mains Exam 2025: तिथि-वार परीक्षा शेड्यूल:

22 अगस्त: पेपर-I (निबंध)

23 अगस्त: पेपर-II (सामान्य अध्ययन-I), पेपर-III (सामान्य अध्ययन-II)

24 अगस्त: पेपर-IV (सामान्य अध्ययन-III), पेपर-V (सामान्य अध्ययन-IV)

30 अगस्त: पेपर-A (भारतीय भाषा), पेपर-B (अंग्रेजी)

31 अगस्त: पेपर-VI (वैकल्पिक विषय - पेपर 1), पेपर-VII (वैकल्पिक विषय - पेपर 2)

UPSC Mains Exam 2025: परीक्षा के चरण:

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है: प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। इस साल प्रीलिम्स में 10 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 14,161 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया। यह संख्या कुल 979 रिक्त पदों से 12-14 गुना अधिक है।

UPSC Mains Exam 2025: पदों का विवरण:इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 180, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में 150, विदेश सेवा (IFS) में 55, ऑडिट एंड अकाउंट्स सेवा (IA&AS) में 28 और सिविल अकाउंट्स सेवा (ICAS) में 15 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

UPSC Mains Exam 2025: परीक्षा पैटर्न:
मुख्य परीक्षा में 9 पेपर शामिल हैं, जिनमें से भारतीय भाषा और अंग्रेजी क्वालिफाइंग प्रकृति के हैं। शेष पेपर मेरिट के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019