Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC CSE 2026: यूपीएससी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इतने फरवरी तक कर सकेंगे अप्लाई, देखें

Asian News
UPSC CSE 2026
X

UPSC CSE 2026

UPSC CSE 2026: नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 और भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 27 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। पहले यह विंडो 24 फरवरी को बंद होने वाली थी।

UPSC CSE 2026: आयोग ने बताया कि अंतिम दिनों में भारी ट्रैफिक के कारण पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आईं। इस वर्ष ‘यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर’ (URN) और ‘कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म’ (CAF) जैसे नए प्रावधान लागू किए गए हैं, जिससे कई उम्मीदवारों को वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) और फॉर्म भरने में परेशानी हुई। अभ्यर्थियों की समस्याओं को देखते हुए समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

UPSC CSE 2026: इस भर्ती अभियान के तहत कुल 933 रिक्तियां भरी जाएंगी। CSE और IFS के लिए प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी।

UPSC CSE 2026: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट है।

UPSC CSE 2026: इस बार परीक्षा केंद्रों पर एआई आधारित फेस ऑथेंटिकेशन लागू किया जाएगा, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019