Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Sex Racket : देह व्यापार का भंडाफोड़, छापे में 1680 कंडोम पैकेट बरामद, महिला-पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Asian News
UP Sex Racket
X

UP Sex Racket : चंदौली। चंदौली में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के सामने स्थित एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया, जबकि मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

UP Sex Racket : जानकारी के अनुसार, कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मझवार स्टेशन के आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर जिला अस्पताल के सामने एक मकान में देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर संयुक्त टीम बनाई और बताए गए मकान पर छापेमारी की।

UP Sex Racket : घेराबंदी कर जब कमरे की तलाशी ली गई तो वहां एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान अमरावती (33) निवासी प्रतापपुर, थाना चंदौली के रूप में हुई है, जबकि पुरुष रजत जायसवाल उर्फ मोनू (32) किदवई नगर, चंदौली का रहने वाला है।

UP Sex Racket : छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 1680 पैकेट कंडोम, Vigore-100 एमजी शक्तिवर्धक दवा की दो डिब्बियां और 180 एमएल अंग्रेजी शराब की एक बोतल भी बरामद की है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने घर में बाहरी महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से पैसे लेकर देह व्यापार कराती थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019