Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Saharanpur Crime News : नव विवाहता ने ससुर को धुना, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल....गलियों में भागता नजर आया बुजुर्ग

UP Saharanpur Crime News
X

UP Saharanpur Crime News

UP Saharanpur Crime News

UP Saharanpur Crime News : सहारनपुर : सहारनपुर में एक हैरत एंगेज मामला सामने आया है जहां तीन माह से मायके रह रही महिला ने अचानक परिजनों के साथ अपनी ससुराल पहुंच गई यही नहीं सुसराल के बाहर महिला ने इंतजार किया और ससुर के घर से बाहर निकलते है उसे पकड़ लिया और उसने अपने ससुर को भगा भगा कर मारा, वही इलाके वासी मूक दर्शक बने रहे पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब वायरल हो रही है

Priyanka Gandhi : युवाओं ने शिक्षा के लिए जो कर्ज लिया है उसे हम माफ कराएंगे – प्रियंका गाँधी

UP Saharanpur Crime News : वीडियो में साफ देखा जा सकता है की महिला बाइक सवार ससुर को रोकती है और मारपीट शुरू करती है जब बुजुर्ग ने पैदल भागने की कोशिश की तो महिला ने भागकर उसको पकड़ लिया और सड़क पर ही ससुर को पीटना शुरू कर दिया पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है को महिला और उसके परिजन घटना को अंजाम दे रहे है।

पूरा मामला थाना जनकपुरी के पीपल वाली गली का है।
बताया जा रहा है महिला की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी वहीं तीन माह से महिला अपने मायके रह रही है और सुसराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत किए हुए है इसी 16 मई को पुलिस ने दोनों पक्षों को पक्ष सुनने के लिए बुलाया था लेकिन इस से पहले 14 तारीख में ही युवती ससुराल के बाहर पहुंच गई और जमकर तांडव किया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है दोनों का मेडिटेशन में मामला चल रहा है थाने में भी दोनों तरफ से तहरीर दी गई है अब दोनों पक्षों को समझाकर समझोता कराने की कोशिश करेंगे अन्यथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019