Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Raebareli News : अराजक तत्वों ने वन विभाग के जंगल में लगाई आग, लाखों के सागौन पेड़ जलकर खाक...

Asian News
UP Raebareli News : अराजक तत्वों ने वन विभाग के जंगल में लगाई आग लाखों के सागौन पेड़ जलकर खाक...
X

UP Raebareli News : अराजक तत्वों ने वन विभाग के जंगल में लगाई आग लाखों के सागौन पेड़ जलकर खाक…


नरेंद्र त्रिपाठी

UP Raebareli News : रायबरेली : रायबरेली में अराजक तत्वों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहाँ शहर की सीमा से लगे वन विभाग के जंगल में किसी ने आग लगा दी। आग लगने की घटना में हज़ारों सागौन के पेड़ उसकी चपेट में आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तड़के तक आग पर काबू पा सके।

UP Raebareli News : मामला भदोखर थाना इलाके के शारदा नहर रिंग रोड का है। यहाँ शहर की सीमा से लगा वन विभाग का जंगल स्थित है। इसमें लाखों सागौन के पेड़ लगे हैं। इसके किनारे किनारे मूंज की झाडियां हैं। देर रात अराजक तत्वों ने इन्ही मूँज की झाड़ियों में किसी ने आग लगा दी।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सागौन के पेड़ धू धू कर जलने लगे। सूचना पाकर थाना भदोखर प्रभारी शिवाकांत पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर कर्मियों के साथ मिलकर आग पर सुबह होते होते किसी तरह काबू पाया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019