Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Police SI Recruitment: आज से डाउनलोड करें आवेदन पत्र, 15 जून से DV-PST शुरू

Asian News
UP Police SI Recruitment: आज से डाउनलोड करें आवेदन पत्र, 15 जून से DV-PST शुरू
X

UP Police SI Recruitment: आज से डाउनलोड करें आवेदन पत्र, 15 जून से DV-PST शुरू

UP Police SI Recruitment: लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करने की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।

15 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

भर्ती बोर्ड के अनुसार अभिलेखों की संवीक्षा (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की प्रक्रिया 15 जून 2026 से प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस चरण में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र की प्रति भी प्रस्तुत करनी होगी।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने की सुविधा

बोर्ड को कई उम्मीदवारों की ओर से आवेदन पत्र की प्रति उपलब्ध न होने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके बाद अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया। यह लिंक 12 जून 2026 से सक्रिय कर दिया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर रहे नजर

उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी सूचनाएं, दिशा-निर्देश और अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

उम्मीदवार समय रहते आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें और डीवी-पीएसटी में शामिल होने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। किसी भी भ्रामक सूचना पर भरोसा करने के बजाय केवल आधिकारिक अपडेट को ही मान्य माना जाए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019