Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Pilibhit : चाइनीस मांझा से युवक की कटी नाक....

Uma Verma
UP Pilibhit : चाइनीस मांझा से युवक की कटी नाक....
X

UP Pilibhit : चाइनीस मांझा से युवक की कटी नाक….

UP Pilibhit : चाइनीज़ मांझा बना जानलेवा, युवक की नाक बुरी तरह जख्मी

पीलीभीत : UP Pilibhit : पीलीभीत में एक और चाइनीज़ मांझा हादसा सामने आया है। पिछले सप्ताह बाइक सवार रामस्वरूप पर नौगवां ओवर ब्रिज के पास चाइनीज़ मांझा गिरा, जिससे उनकी नाक का एक बड़ा हिस्सा कट गया। गनीमत रही कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी गर्दन बच गई।

घायल रामस्वरूप का अस्पताल में इलाज किया गया और उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई और चाइनीज़ मांझे पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की है।

यह हादसा चाइनीज़ मांझे के खतरों को फिर से उजागर करता है। बावजूद इसके, जिले में अभी तक इस जानलेवा मांझे की रोकथाम के लिए कोई ठोस अभियान नहीं चलाया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019