Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : ड्यूटी से लौटते समय महिला सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत...

UP News
X

UP News

UP News : गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में तैनात 25 वर्षीय महिला सब इंस्पेक्टर रिचा शर्मा की बीती रात एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 2023 बैच की यह अधिकारी मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थीं और ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से अपने आवास लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।

UP News : हादसे का कारण

जानकारी के अनुसार, रिचा शर्मा कविनगर थाने के अंतर्गत शास्त्रीनगर चौकी पर तैनात थीं। सोमवार देर रात, करीब 2 बजे, ड्यूटी के बाद वह स्कूटी से अपने किराए के आवास की ओर जा रही थीं। शास्त्रीनगर के कार्ट चौक पर अचानक एक आवारा कुत्ता उनके सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उन्होंने स्कूटी मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी सामने से आ रही एक कार से उनकी स्कूटी टकरा गई। इस टक्कर में रिचा को गंभीर चोटें आईं, खासकर सिर में गहरी चोट। हेलमेट पहने होने के बावजूद चोट की गंभीरता के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई।

UP News : अस्पताल में इलाज के दौरान निधन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने रिचा को सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019