Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : ईंटों की ढांग गिरने से दो की मौत, चार घायल

UP News
X

UP News : बागपत। गौना गांव के महादेव ब्रिक फील्ड भट्ठे में एक भीषण हादसा हुआ, जब ईंटों की ढांग अचानक गिरने से 6 लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

UP News : बता दें कि घटना उस समय हुई जब कुछ मजदूर मिनी ट्रक में ईंट भर रहे थे। इसी दौरान ढांग भरभराकर गिर गई और छह लोग मलबे में दब गए। अन्य मजदूरों ने दौड़कर उन्हें मलबे से बाहर निकाला। मौके पर राजेन्द्र 60 वर्ष और मुनीम दिनेश यादव 50 वर्ष की मौत हो गई। वहीं चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

UP News : पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण ईंटों की ढांग का ढीला होना बताया जा रहा है, जबकि पुलिस और भट्ठे प्रबंधन हादसे की पूरी स्थिति का विवरण जुटा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019