Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : खेलते-खेलते बुझ गई दो मासूमों की जिंदगी, कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत

Asian News
UP News
X

UP News : चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबंद गांव में मंगलवार को खेल-खेल में हुआ एक हादसा दो परिवारों पर भारी पड़ गया। कुएं में गिरने से दो आठ वर्षीय बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

UP News : जानकारी के अनुसार, गांव के सिवान मनवार इलाके में चार बच्चे साथ खेल रहे थे। इसी दौरान दो बच्चे पास स्थित खुले कुएं के करीब पहुंच गए। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों कुएं में जा गिरे। साथ खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

UP News : कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हर्ष और अंकुश (दोनों 8 वर्ष) के रूप में हुई है।

UP News : सूचना मिलते ही एसडीएम विकास मित्तल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019