Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : बांके बिहारी मंदिर में दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने से मौत

Dev Verma
UP News
X

UP News

UP News : मथुरा। वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बिहारीजी और प्रेम मंदिर में दर्शन के दौरान दो श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। दोनों श्रद्धालुओं को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

UP News : सूत्रों के अनुसार, गुजरात से आए एक श्रद्धालु शुक्रवार को और दिल्ली से आए एक श्रद्धालु शनिवार को निधन हो गया। डॉक्टर्स ने दोनों की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि दोनों परिवारों ने पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया और अपने साथ शव ले गए।

UP News : दिल्ली के ब्लॉक गली नंबर-7 हरीनगर निवासी अखिल माथुर शनिवार की सुबह परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। वे मंदिर के 2 नंबर गेट से प्रवेश कर रहे थे कि अचानक गेट के पास बैठ गए और बेहोश हो गए। उनके आसपास खड़े परिवारजन और श्रद्धालु तुरंत मदद के लिए चिल्लाए।

UP News : मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें कंधे पर उठाकर एम्बुलेंस तक पहुँचाया। परिजनों ने उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने रामकृष्ण मिशन अस्पताल रेफर किया। आरके मिशन अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

UP News : मंदिर प्रबंधन ने बताया कि मृतक अखिल माथुर पिछले 5 वर्षों से दिल के मरीज थे और उनका इलाज चल रहा था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019