Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: गजरौला में फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, बिलिंग मशीन में फंसने से मजदूर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

UP News
X

UP News

UP News: अमरोहा: अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। गांव अटारी निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र पुत्र लेखराज रोज की तरह गजरौला शहर के हाईवे पर स्थित निर्बल फाइबर फैक्ट्री में ड्यूटी करने पहुंचे थे। रोजाना की तरह सुबह छह बजे काम पर आए रामचंद्र करीब आठ बजे फैक्ट्री में लगे बिलिंग प्रेस मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ मशीन में चला गया और देखते ही देखते पूरा शरीर मशीन में फंस गया। हादसा होते ही फैक्ट्री परिसर में चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद साथी मजदूरों ने किसी तरह मशीन बंद कराकर रामचंद्र को बाहर निकाला।

UP News: आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से फैक्ट्री में अफरातफरी का माहौल बन गया। रामचंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम पसर गया है और पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी फैक्ट्री प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर सुरक्षा इंतज़ाम न होने की वजह से ही मजदूर की जान गई। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री में मशीनों पर काम करने वाले मजदूरों को न तो सुरक्षा किट दी जाती है और न ही सही निगरानी की जाती है। यही लापरवाही उनकी मौत का कारण बनी।

UP News: हादसे के बाद मजदूरों में गुस्सा है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, फैक्ट्री प्रशासन इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बच रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019