Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : घर का छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन बच्चे घायल

Asian News
UP News : घर का छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन बच्चे घायल
X

UP News: Three members of the same family killed, three children injured after house roof collapses.

UP News : कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। शनिवार तड़के एक पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दबकर पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में परिवार के तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

UP News : यह हृदयविदारक घटना सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के शेखूपुरा गांव में हुई। बताया जा रहा है कि रात से जारी तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच मकान की लैंटर वाली छत कमजोर होकर अचानक ढह गई। उस समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। छत गिरते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

UP News : हादसे में 25 वर्षीय वीरभान, उनकी 26 वर्षीय पत्नी नीलम और दो वर्षीय बेटी काव्या मलबे में दब गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। वहीं परिवार के तीन अन्य बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

UP News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का उपचार जारी है।

UP News : घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019