UP News : लाखों रूपए के शराब के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

UP News
UP News
UP News : मऊ। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 9 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब और 18 लाख रुपये कीमत का एक ट्रक बरामद किया गया है। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
UP News : पुलिस के अनुसार, सोमवार रात 8 बजे मुखबिर की सूचना पर कोपागंज थाना पुलिस ने काछीकला के पास एक ट्रक को चेकिंग के दौरान रोका। ट्रक में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप बरामद की गई, जिसमें 432 पाउच, 96 बोतल रॉयल स्टेज, 24 पेटी ऑफिसर चॉइस और 33 पेटी हाईवर्ड शामिल थी। कुल 2372 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये आंकी गई है।

UP News : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेश सिंह अत्रि ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ये तस्कर लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी में लिप्त थे और शराब को टैंकर में छुपाकर बिहार से अन्य राज्यों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। जब्त ट्रक की कीमत लगभग 18 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


