UP News : मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से भ्रष्टाचार पर करारी चोट की खबर सामने आई है। यहां एंटी करप्शन टीम ने पुलिस विभाग में सजी वर्दी पर दाग लगाने वाले दारोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी दरोगा अजय सिंह, जो हलधरपुर थाना क्षेत्र के हल्का नंबर 4 में तैनात था को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
UP News : सूत्रों के मुताबिक, आरोपी दरोगा के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का आरोप था कि वह काम कराने के नाम पर खुलेआम पैसे मांगता था। इसी के बाद आजमगढ़ यूनिट की एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और दरोगा को रिश्वत लेते ही रंगे हाथ दबोच लिया।
UP News : गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी को दक्षिण टोला थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


