Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : ‘नककटा’ का आतंक! आधा दर्जन लोगों की नाक काट चुका अलवर, डीएम जनता दरबार में पहुंची शिकायत; डीसीपी को जांच सौंपी

UP News
X

UP News

UP News : कानपुर। कानपुर के काकदेव थाना क्षेत्र के गुमानीपुरवा गांव में एक व्यक्ति ने नाक काटने का आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों ने इसे ‘नककटा’ नाम दे दिया है। आरोपी अलवर पर आधा दर्जन से अधिक लोगों की नाक काटने का आरोप है। शुक्रवार को पीड़ित ग्रामीण डीएम के जनता दरबार में पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी को जांच के निर्देश दिए हैं।

UP News : ग्रामीणों ने बताया कि अलवर के दांत चूहे से भी पैने हैं। वह आए दिन झगड़े करता है और विरोध करने पर झपट्टा मारकर नाक पर काट खाता है। कई लोगों की नाक चेहरे से अलग हो चुकी है। जो नाक बचाने में कामयाब हो जाता है, उसका अंगूठा चबा लेता है। गांव में उसका इतना खौफ है कि लोग उसके घर का पता ‘अलवर’ के नाम से नहीं, बल्कि ‘नककटा’ के नाम से पूछते हैं।

UP News : पीड़ितों में से एक अवधेश ने बताया कि अलवर ने अब तक 6 से अधिक लोगों की नाक काटी है। पूरा गांव दहशत में है। लोग रात में घर से बाहर निकलने से डरते हैं। जनता दरबार में मौजूद कई पीड़ितों ने अपने घाव दिखाए, जिससे डीएम और अन्य लोग स्तब्ध रह गए।

UP News : डीएम ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देते हुए डीसीपी को जांच सौंपी। पुलिस अब अलवर की तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर गांव में शांति बहाल की जाए। यह मामला रामायण के शूर्पणखा प्रसंग से मिलता-जुलता है, लेकिन यहां नाक काटने वाला कोई राक्षस नहीं, बल्कि एक इंसान है, जिसने पूरे गांव को आतंकित कर रखा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019