Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हुआ किशोर, संप्रेषण गृह में था बंद, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Asian News
UP News
X

UP News : रायबरेली। जिला अस्पताल से इलाज के दौरान एक किशोर के हथकड़ी समेत फरार होने का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक मार्च को उपचार के लिए अस्पताल लाए गए किशोर ने मौका पाकर वहां से भागने में कामयाबी हासिल कर ली।

UP News : जानकारी के मुताबिक, किशोर भागते समय अस्पताल में भर्ती किसी अन्य मरीज की चप्पल पहनकर चुपचाप निकल गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने रात में ही उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने किशोर की तलाश में लखनऊ स्थित उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

UP News : बताया जा रहा है कि फरार किशोर राजकीय संप्रेषण गृह में बंद था और इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। घटना को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019