Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : औसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट से भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 32 घायल

UP News
X

UP News

UP News : बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को तड़के 2 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में बिजली का तार टूटकर टिन शेड पर गिरने से करंट फैल गया, जिससे भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

UP News : बता दें कि मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित थे। तभी कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के तीन टिन शेड पर गिर गया। इससे टिन शेड में करंट फैल गया, जिसके कारण वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। इस भगदड़ में 22 वर्षीय प्रशांत और एक 30 वर्षीय अन्य श्रद्धालु की त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई।

UP News : हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आए। भारी पुलिस बल मंदिर परिसर में तैनात किया गया। घायलों को तत्काल हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवधेश प्रसाद ने बताया कि हैदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में लाए गए 29 मरीजों में से एक को छोड़कर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। त्रिवेदीगंज स्वास्थ्य केंद्र में 10 लोग लाए गए, जिनमें से दो की मृत्यु हो गई, शेष सात की स्थिति स्थिर है।

UP News : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, दिए निर्देश-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के त्वरित उपचार और राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। सीएम कार्यालय ने एक्स पर लिखा, मुख्यमंत्री ने औसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019