Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : वीर बाल दिवस पर सीएम हाउस में हुआ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आगमन, CM योगी बोले- सिख बंधुओं की समृद्धि और प्रगति के पीछे गुरु परंपरा

UP News
X

UP News

UP News : लखनऊ। सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में आज पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास, कालीदास मार्ग में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आगमन हुआ, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीश नवाकर उनका स्वागत किया।

UP News : सीएम योगी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “सिख बंधुओं की समृद्धि और प्रगति के पीछे गुरु परंपरा के प्रति उनकी अगाध निष्ठा है। वीर बाल दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप का स्वागत और उनके समक्ष शीश नवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह।”

UP News : सीएम ने बच्चों का सम्मान भी किया और कहा, “जब हम स्वदेश और स्वधर्म को प्राथमिकता देते हैं, तब यह हमें प्रगति की ओर अग्रसर करता है। सिख गुरुजनों का इतिहास इसी प्रगति का प्रमाण है।” इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

UP News : इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु श्री गोविंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन किया और उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019