Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025: सीएम योगी करेंगे पुलिसकर्मियों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा

UP News
X

UP News

UP News : लखनऊ। लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के ‘पुलिस मंथन’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 का आज दूसरा दिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार सत्रों में शामिल रहेंगे और पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित करेंगे। सम्मेलन में पुलिसकर्मियों को उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान प्रभाकर चौधरी, विनय चंद्रा, रविंद्र प्रताप, दिनेश डांडियाल, मनु चौधरी, विशाल विक्रम सिंह, विशाल सांगरी, अनुराग आर्य और विमल कुमार सिंह को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, DGP राजीव कृष्ण, ADG LO अमिताभ यश समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

UP News : बताया गया कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ किया था। इस दौरान बीट पुलिसिंग में सुधार और तकनीकी उन्नयन के लिए ‘यक्ष’ ऐप का लोकार्ण किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए मजबूती से कार्य कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019