Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी के विकास को मिलेगा नई गति

Asian News
UP News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी के विकास को मिलेगा नई गति
X

UP News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी के विकास को मिलेगा नई गति

UP News : लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय 10-12 घंटे से घटकर मात्र 6 घंटे रह जाएगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे मां गंगा का आशीर्वाद है। उन्होंने भोजपुरी में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “हम काशी की माई-बहिन के प्रणाम करत हई।”

UP News : महिला आरक्षण पर पीएम का हमला

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, लेकिन कांग्रेस और सपा की वजह से प्रयास अधूरा रह गया। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं के सशक्तिकरण से देश मजबूत बनेगा।

UP News : नए भारत का दर्शन, गंगा एक्सप्रेसवे विकास की लाइफलाइन

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों में वे मां गंगा के सानिध्य में रहे। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश की नई जीवन रेखा बताया और कहा कि इसमें विकास का विजन और हमारी सांस्कृतिक विरासत दोनों झलकती है।

पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि यह एक्सप्रेसवे आगे हरिद्वार तक विस्तारित किया जाएगा। इससे यूपी में नए उद्योग आएंगे, रोजगार बढ़ेगा और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

UP News : राजनीतिक संदेश, 5 राज्यों में BJP की जीत का दावा

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में बिहार और गुजरात के स्थानीय चुनावों में भाजपा-एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। 4 मई के नतीजे विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेंगे।

UP News : कार्यक्रम में मौजूद रहे सीएम योगी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019