Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: बेसिक विद्यालयों में 5352 विशेष शिक्षकों की नियमित भर्ती की तैयारी

UP News
X

UP News

UP News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को सशक्त करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 5352 विशेष शिक्षकों की नियमित नियुक्ति का निर्णय लिया है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के 7 मार्च 2025 के आदेश (रजनीश कुमार पांडेय बनाम यूनियन ऑफ इंडिया) के अनुपालन में उठाया गया है। शासन को 9 सितंबर को इस मामले में हलफनामा दाखिल करना है।

UP News: राज्य में बेसिक शिक्षा के तहत लगभग 80 हजार दिव्यांग बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जिन्हें सीखने, बोलने और व्यवहार संबंधी समस्याएं होती हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त विशेष शिक्षकों की आवश्यकता होती है। वर्तमान में 2200 से अधिक संविदा शिक्षक निर्धारित मानदेय पर कार्यरत हैं, लेकिन अब इन पदों पर नियमित नियुक्तियां होंगी। विभाग के प्रस्ताव को उच्च स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है।

UP News: इससे पहले, 2 सितंबर को कैबिनेट ने माध्यमिक विद्यालयों में 47 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। यह निर्णय मौजूदा पदों में बदलाव के तहत लिया गया। यह कदम दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019