Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: पुलिस ने अवैध गांजा किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार...

UP News: पुलिस ने अवैध गांजा किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार...
X

UP News: पुलिस ने अवैध गांजा किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार…

चंदौली: चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए गांजे की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर बिहार से गांजा खरीदकर मिर्जापुर जिले में इसकी तस्करी करते थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान रघुनाथपुर इलाके में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए तस्कर चकिया कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

चकिया पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है, जिससे इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019