Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: मथुरा में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से 1 करोड़ की चांदी लूटने वाला बदमाश ढेर, साथी घायल

UP News: मथुरा में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से 1 करोड़ की चांदी लूटने वाला बदमाश ढेर, साथी घायल
X

मथुरा में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से 1 करोड़ की चांदी लूटने वाला बदमाश ढेर, साथी घायल

UP News: मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना फरह क्षेत्र में रैपुराजाट के पास बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में आगरा निवासी बदमाश नीरज मारा गया, जबकि उसका साथी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

UP News: पुलिस ने इस कार्रवाई में 1 करोड़ रुपये कीमत की लूटी गई चांदी, एक बोलेरो कार, एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई की रात थाना फरह क्षेत्र में बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी का अपहरण कर उससे 1 करोड़ रुपये की चांदी लूट ली थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू की।

UP News: एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने रैपुराजाट के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में नीरज मारा गया, जबकि राहुल को गंभीर चोटें आईं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

UP News: मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने लूटी गई चांदी, एक बोलेरो कार, एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मारा गया बदमाश नीरज का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई लूट व डकैती की वारदातों में शामिल था। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019