Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: मम्मी-पापा सॉरी…, सुसाइड नोट लिख तीन सगी बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, गेम खेलने से मना करने पर दे दी जान

Asian News
UP News: मम्मी-पापा सॉरी…, सुसाइड नोट लिख तीन सगी बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, गेम खेलने से मना करने पर दे दी जान
X

UP News: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक परिवार की तीन नाबालिग सगी बहनों ने मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन गेमिंग की गंभीर लत को इस त्रासदी का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

UP News: मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों चेतन कुमार की बेटियां थीं, जो बी-1 टावर के फ्लैट नंबर 907 में किराए पर रह रहे थे। चेतन कुमार मूल रूप से दिल्ली के निवासी हैं और ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं।

UP News: पुलिस के अनुसार, घटना बीती रात करीब 2:15 बजे हुई, जब तीनों बहनें अपने कमरे (जिसमें पूजा घर भी था) की बालकनी से कूद गईं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने प्लास्टिक की कुर्सी या स्टूल लगाकर एक-एक करके छलांग लगाई। सोसाइटी निवासियों को तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचने पर तीनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। उन्हें तुरंत लोनी के जॉइंट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

UP News: सुसाइड नोट में लिखा… "मम्मी-पापा सॉरी"

मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें बहनों ने "मम्मी-पापा सॉरी" लिखा था। कुछ रिपोर्टों में नोट में "पापा, आई एम सॉरी, हम गेम…" जैसे शब्द भी मिले हैं। पुलिस ने 8 पन्नों का एक हैंडरिटेन नोट भी पाया है, जिसमें डायरी का जिक्र है और लिखा है कि "जो कुछ लिखा है पढ़ लो, ये सब सच है"।

UP News: शुरुआती जांच में पता चला कि तीनों बहनें कोरोना महामारी के बाद से स्कूल नहीं जा रही थीं। पढ़ाई छूटने के बाद वे मोबाइल और इंटरनेट पर ज्यादा समय बिताने लगीं। वे एक टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम (Korean Lover या इसी तरह के ऐप) की आदी हो गई थीं, जिसमें खतरनाक टास्क दिए जाते थे।

UP News: पिता ने घटना वाले दिन गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई, जिससे नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया। परिवार का कहना है कि गेम दो साल से खेल रही थीं और इसमें सुसाइड को अंतिम टास्क के रूप में दिखाया गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019