Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : पीलीभीत को बड़ी सौगात, CM योगी ने 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Asian News
UP News : पीलीभीत को बड़ी सौगात, CM योगी ने 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
X

UP News : पीलीभीत को बड़ी सौगात, CM योगी ने 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

UP News : पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की उपस्थिति में पीलीभीत के बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में 569 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

UP News : विस्थापित परिवारों को सौंपे प्रमाण-पत्र

इस दौरान ‘पूर्वी पाकिस्तान’ से विस्थापित परिवारों को भूमि और नागरिकता प्रमाण-पत्र दिए गए। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

UP News : डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

UP News : कांग्रेस-समाजवादी पार्टी पर हमला

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता लोलुपता के कारण देश का विभाजन हुआ। विभाजन के बाद आए शरणार्थियों की कांग्रेस ने कभी सुध नहीं ली।

UP News : एक्स पर पोस्ट

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की उपस्थिति में हरियाली व वन्यजीवों से समृद्ध धरा पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में ₹569 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019