Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : गोरखपुर बिजली विभाग में बड़ा एक्शन, छात्रा की मौत मामले में एक्सईएन समेत 8 निलंबित

Dev Verma
UP News
X

UP News

UP News : गोरखपुर : उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने गोरखपुर में अनियमितताओं और लापरवाही के दो गंभीर मामलों में कड़ा कदम उठाते हुए आठ अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसमें मीटर जांच में गड़बड़ी और हाईटेंशन तार से छात्रा की मौत के मामले शामिल हैं। इसके अलावा छह संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है।

UP News : मीटर जांच में गड़बड़ी

जिले के तीनों परीक्षण खंडों में अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) की लॉगइन आईडी से 3037 मीटरों को बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे के बीच बिना जांच के मुक्त कर दिया गया था। बिजली निगम की जांच में यह गंभीर अनियमितता सामने आई। इसके बाद प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने अधिशासी अभियंताओं शिवेंद्र कुमार, परवेज आलम, अविनाश अग्रहरि और सहायक अभियंताओं (एसडीओ) योगेंद्र कुमार यादव व अक्षय लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मुख्य अभियंता ने बताया कि इस गड़बड़ी से विभागीय राजस्व को नुकसान और विभाग की छवि धूमिल हुई।

UP News : छात्रा की मौत में लापरवाही

गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा में निर्माणाधीन मकान की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 12वीं की एक छात्रा की मौत के मामले में भी कार्रवाई हुई। अधीक्षण अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर प्रबंध निदेशक ने राप्ती नगर उपकेंद्र के एसडीओ भानु प्रताप सिंह, मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) दुर्गा प्रसाद और टेक्नीशियन ग्रेड-2 जयंत कुमार गौतम को निलंबित कर दिया। साथ ही छह संविदा कर्मचारियों राहुल गोस्वामी, विशाल मिश्र, गौरीशंकर, शिवम चौहान, संजय साहनी और सब स्टेशन ऑपरेटर राघवेंद्र कुमार सिंह को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019