Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 4 मजदूर दबे

Asian News
UP News : कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 4 मजदूर दबे
X

UP News : कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 4 मजदूर दबे

UP News : प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घरौरा गांव में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे उसमें काम कर रहे चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

UP News : जानकारी के अनुसार, घरौरा गांव निवासी मो. शमशाद के घर के सामने पुराने ट्यूबवेल के कुएं से ईंटें निकाली जा रही थीं। इसी दौरान कुएं में अचानक दरार पड़ गई और देखते ही देखते भारी मात्रा में मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई। कुएं के अंदर काम कर रहे चार मजदूर मिट्टी के ढेर में दब गए।

UP News : हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीन की सहायता से मिट्टी हटाई गई और दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास तेज किया गया।

UP News : मिट्टी में दबे मजदूरों की पहचान 34 वर्षीय दीपक सरोज, 16 वर्षीय आकाश सरोज, 30 वर्षीय पिंटू सरोज और धीरज सरोज के रूप में हुई है। कड़ी मशक्कत के बाद दो मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रहा।

UP News : स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को घटनास्थल पर भेजा गया और हरसंभव प्रयास कर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019