Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, सरिया का ढांचा गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 2 की हालत घायल

Asian News
UP News
X

UP News : बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा हो गया, जहां काम के दौरान लोहे के सरियों का भारी ढांचा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

UP News : घटना बेल्थरा रोड क्षेत्र के मधुबनी गांव के पास घाघरा नदी पर बन रहे पुल की है। बताया जा रहा है कि मजदूर पिलर पर सरिया बांधने का काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से पूरा ढांचा गिर गया और चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

UP News : हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान लखीमपुर जिले के खैरा पुरवा निवासी पप्पू और अमित के रूप में हुई है।

UP News : स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019