Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? मुख्यमंत्री योगी का हाफ एनकाउंटर पर बड़ा बयान, हाई कोर्ट ने उठाया था सवाल

Asian News
UP News
X

UP News : CM योगी का बड़ा ऐलान : कुशीनगर को मिलेगी बेहतर एयर कनेक्टिविटी, जेवर और गया से जोड़ने की तैयारी

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाफ एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम अपराधियों की गोली खाना नहीं है, बल्कि उन्हें उसी भाषा में जवाब देना है जिसे अपराधी समझता हो।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार की नीति पूरी तरह ‘जीरो टॉलरेंस’ पर आधारित है। उन्होंने सवाल उठाया कि अक्सर यह पूछा जाता है कि पुलिस ने गोली क्यों चलाई, तो क्या अगर पुलिस गोली न चलाए तो वह खुद गोली खाए? इसके जवाब में उन्होंने साफ कर दिया कि परिस्थितियों के अनुसार कड़ा और उचित जवाब देना ही कानून व्यवस्था बनाए रखने का तरीका है।

UP News : पुलिस को प्रशिक्षण और हथियार का महत्व

सीएम योगी ने पुलिस को पिस्तौल और प्रशिक्षण देने के पीछे की वजह भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर पर आलोचना होती है, लेकिन पुलिस को इसीलिए प्रशिक्षण और हथियार दिए जाते हैं ताकि वह अपराधियों का सामना कर सके। यदि अपराधी गोली चलाने की स्थिति में हैं, तो पुलिस को भी आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवाबी कार्रवाई करना जरूरी होता है।

UP News : कानून सबके लिए समान

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार में कानून सभी के लिए समान है। कोई अपना हो या पराया, अपराध करने पर हर किसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ यह लड़ाई बिना किसी भेदभाव के जारी रहेगी।

UP News : प्रदेश में सुरक्षा और निवेश का माहौल

सीएम योगी ने यह भी कहा कि पिछले नौ वर्षों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के बाद उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। अब प्रदेश में त्योहारों के दौरान दंगे-फसाद नहीं होते, गुंडा टैक्स और अराजकता नहीं रहती। सुरक्षित माहौल के कारण उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के निवेशकों के लिए प्रमुख निवेश गंतव्य बन चुका है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019