Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : “मैं अब SIR से मुक्ति पा जाऊंगा…”: छुट्टी न मिलने से आहत BLO ने दी जान, बेटी की शादी से पहले घर में पसरा मातम

Asian News
UP News
X

UP News : फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। चुनावी ड्यूटी में तैनात एक बीएलओ (BLO) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आगामी 8 मार्च को उनकी बेटी की शादी तय थी, लेकिन अवकाश न मिलने से वे मानसिक रूप से बेहद परेशान थे।

UP News : मृतक अखिलेश कुमार चुनाव संबंधी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगातार ड्यूटी कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि शादी की तैयारियों के बीच उन्होंने अधिकारियों से छुट्टी की मांग की, लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने एक संदेश में लिखा “परिवार की जिम्मेदारी चुनाव आयोग मेरे मरने के बाद करे। मैं अब SIR से मुक्ति पा जाऊंगा।” इस कथित संदेश के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

UP News : जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिजन बेसुध हैं और इलाके में शोक की लहर है। शिक्षकों और कर्मचारियों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। कई कर्मचारी संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019